सोडाला में सीवर की समस्या दूर:गोकुलपुरा में टला बड़ा हादसा, बिजली के पोल पर झुके पेड़ को विभाग ने मुस्तैदी से हटाया

जयपुर। राजधानी जयपुर के कई वार्डों और कॉलोनियों से बुनियादी सुविधाओं की बदहाली और उनके समाधान की मिली-जुली तस्वीरें सामने आई हैं। दैनिक भास्कर के ‘भास्कर समाधान’ पर नागरिकों की सक्रियता रंग ला रही है, जिसके तहत सोडाला में पिछले एक महीने से आ रहे गंदे सीवर पानी की गंभीर समस्या को निवर्तमान पार्षद दशरथ सिंह शेखावत ने तुरंत ऐक्शन लेकर दूर कर दिया, जिससे वे जनता के ‘स्टार’ बन गए हैं। वहीं, गोकुलपुरा में बिजली के पोल पर झुके खतरनाक पेड़ को भी विभाग ने हटा दिया है। दूसरी ओर, शहर के अन्य हिस्सों में प्रशासनिक लापरवाही बरकरार है; गोपालपुरा के महेश नगर में महीनों से रोड लाइटें बंद हैं और हालिया बारिश से मेन गेट पर जानलेवा गड्ढा हो गया है। इसके अलावा, पांच्यावाला के रघुनाथ विहार में एक महीने से सड़क का काम अधूरा पड़ा है और मोदीखाना में दो महीने से नाली का मुख्य चैंबर चोक है, जिससे स्थानीय जनता बेहद त्रस्त है। (आमजन से जुड़ी जनसमस्या और शहर की जमीनी हकीकत को पोस्ट करने के लिए यहां क्लिक करें।) C-335 ब्लॉक में बंद लाइटों की समस्या
जयपुर शहर के गोपालपुरा के महेश नगर से आशीष ने दैनिक भास्कर के ‘भास्कर समाधान’ पर अपनी समस्या पोस्ट की है। आशीष के लिखा कि महेश नगर के C-335 ब्लॉक में पिछले लंबे समय से रोड लाइट बंद पड़ी हैं, जिसके चलते पूरी कॉलोनी में रात के समय घना अंधेरा हो जाता है। इस गंभीर लापरवाही के कारण स्थानीय राहगीरों और निवासियों को आवाजाही में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, विशेषकर बुजुर्गों और बच्चों के लिए रात में घर से बाहर निकलना असुरक्षित हो गया है।
पांच्यावाला के रघुनाथ विहार में बढ़ीं मुश्किलें
पांच्यावाला क्षेत्र की रघुनाथ विहार कॉलोनी से अवदेश सिंह ने समस्या पोस्ट की है कि 1 महीने से इलाके में रोड का काम अधूरा पड़ा हुआ है। जिसे कछुआ गति या लापरवाही के कारण बीच में ही छोड़ दिया गया है। सड़क पूरी न होने की वजह से पूरी कॉलोनी के मुख्य मार्ग पर भारी मात्रा में मिट्टी और कंक्रीट फैली हुई है। स्थिति तब और बदतर हो जाती है जब थोड़ी सी भी बारिश होने पर यहाँ भयंकर जलभराव हो जाता है, जिससे पूरी सड़क दलदल और कीचड़ में तब्दील हो चुकी है। इस बदहाली के कारण स्थानीय निवासियों, विशेषकर दुपहिया वाहन चालकों और पैदल चलने वाले बुजुर्गों-बच्चों का घर से निकलना भी दूभर हो गया है। परेशान नागरिकों ने अब प्रशासन से इस अधूरी सड़क को जल्द से जल्द पूरा कराकर जलभराव की समस्या से मुक्ति दिलाने की मांग की है।
2 महीने से बंद पड़ा है नाली का चैंबर
जयपुर शहर के ऐतिहासिक परकोटा क्षेत्र स्थित मोदीखाना अजबघर के रास्ते से एक ड्रेनेज की समस्या सामने आई है, जहां स्थानीय निवासी गणेश कुमार स्वामी ने ‘भास्कर समाधान’ के माध्यम से प्रशासनिक लापरवाही को उजागर किया है। गणेश कुमार ने बताया कि क्षेत्र में नाली का मुख्य चैंबर पिछले 2 महीने से पूरी तरह से बंद और जाम पड़ा हुआ है। लंबे समय से सफाई न होने के कारण यह चैंबर और पूरा नाला कचरे, प्लास्टिक और मिट्टी से बुरी तरह पट चुका है, जिसके चलते पानी की निकासी पूरी तरह ठप हो गई है। नाला चोक होने की वजह से सड़कों पर गंदा पानी जमा होने लगा है।
महेश नगर में एक बारिश में हुआ गहरा गड्ढा
गोपालपुरा के महेश नगर क्षेत्र से बारिश के बाद पैदा हुई एक समस्या सामने आई है, स्थानीय निवासी लोकेश पुरोहित ने ‘भास्कर समाधान’ पर लिखा कि कल रात हुई तेज बारिश के कारण महेश नगर कॉलोनी के मेन गेट के ठीक सामने की सड़क बुरी तरह धंस गई है और वहाँ एक बेहद गहरा व जानलेवा गड्ढा हो गया है। कॉलोनी का मुख्य प्रवेश द्वार होने के कारण यहाँ से दिन-रात सैकड़ों वाहनों और लोगों की आवाजाही लगी रहती है, जिससे इस गड्ढे के कारण हर समय बड़े हादसों का अंदेशा बना हुआ है। रात के अंधेरे में या पानी भरे होने की स्थिति में यह गड्ढा दुपहिया वाहन चालकों और पैदल यात्रियों के लिए बेहद घातक साबित हो सकता है।
झुके हुए पेड़ की समस्या का समाधान
शहर के गोकुलपुरा के अशोक विहार एक्सटेंशन से सुमित सिंह ने दैनिक भास्कर के भास्कर समाधान पर कुछ दिन पहले पेड़ झुका हुआ होने की समस्या लिखी थी। उन्होंने लिखा था कि बिजली के पोल के ऊपर पेड़ झुक गया है। जिससे कभी भी हादसा हो सकता है। इसके चलते हर समय तारों के टूटने, शॉर्ट सर्किट होने और किसी बड़ी अनहोनी या हादसे का अंदेशा बना हुआ था। दैनिक भास्कर पर समस्या के प्रमुखता से उजागर होने के बाद संबंधित विभाग ने त्वरित संज्ञान लिया। विभाग के कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर मुस्तैदी से कार्रवाई की और बिजली के पोल पर झुके हुए पेड़ को सुरक्षित तरीके से हटाकर समस्या का पूरी तरह समाधान कर दिया है।
सोडाला में गंदे पानी की समस्या खत्म
जयपुर के सोडाला क्षेत्र से नागरिक जागरूकता और जनप्रतिनिधियों की त्वरित प्रतिक्रिया की एक बेहद राहत भरी खबर सामने आई है। यहां के स्थानीय निवासी राहुल वर्मा ने ‘भास्कर समाधान’ पर अपनी कॉलोनी की एक गंभीर पानी की समस्या पोस्ट की थी, जिसमें उन्होंने बताया था कि पिछले करीब 1 महीने से इलाके में सीवर का गंदा पानी सप्लाई हो रहा था। इस दूषित पानी के कारण पूरी कॉलोनी में संक्रामक बीमारियों और महामारी फैलने का भयंकर खतरा बना हुआ था, जिससे लोग बेहद भयभीत और परेशान थे। दैनिक भास्कर पर समस्या प्रमुखता से उजागर होने के बाद स्थानीय निवर्तमान पार्षद ने मामले को पूरी गंभीरता से लिया और तुरंत ऐक्शन लेते हुए सीवर के गंदे पानी की इस समस्या का स्थाई समाधान करवा दिया। इतना ही नहीं, पार्षद ने सजगता दिखाते हुए इस डिजिटल पोस्ट पर खुद कमेंट करके कार्य पूरा होने की आधिकारिक जानकारी भी साझा की है। इस समाधान के बाद क्षेत्रवासियों ने राहत की सांस ली है और ‘भास्कर समाधान’ के साथ-साथ पार्षद का आभार व्यक्त किया है।
दशरथ सिंह शेखावत बने आज ‘पब्लिक के स्टार’
सोडाला में पिछले 1 महीने से आ रहे गंदे सीवर के पानी की समस्या से लोगों को मुक्ति मिल गई है। स्थानीय निवासी राहुल वर्मा द्वारा ‘भास्कर समाधान’ पर समस्या पोस्ट करने के बाद निवर्तमान पार्षद दशरथ सिंह शेखावत ने तुरंत एक्शन लिया। उन्होंने न सिर्फ समस्या का स्थाई समाधान करवाया, बल्कि पोस्ट पर कमेंट कर इसकी जानकारी भी दी। राहत मिलने पर जनता ने उन्हें ‘पब्लिक का स्टार’ बताया है।
पब्लिक की आवाज बना ‘भास्कर समाधान’ ‘भास्कर समाधान’ सेगमेंट देशभर में इकलौता ऐसा डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जहां शहरवासी सीधे अपने इलाके से जुड़े सिविक इश्यू खुद पोस्ट कर सकते हैं। ये सेगमेंट जनता को अपने गली-मोहल्ले की परेशानियां सीधे विभाग के उच्चाधिकारियों के सामने रखने की सुविधा देता है। लोगों से मिले जबरदस्त रिस्पॉन्स के बाद अब इसे और अधिक प्रभावी, सरल और यूजर-फ्रेंडली बनाया गया है। अब सीधे अधिकारियों तक पहुंच रहीं समस्याएं दैनिक भास्कर के इस सेगमेंट में अधिकारी भी अपने एक्शन के बारे में बता सकेंगे। शिकायत जिस विभाग से संबंधित है, वह अब सीधे उन्हीं अधिकारियों तक पहुंचेगी। इसके बाद अधिकारी उस लोकेशन को मैप पर देख सकेंगे। यदि उन्होंने समाधान कर दिया है तो शिकायतकर्ता को इसकी जानकारी एप के जरिए ही दे सकेंगे या बता सकेंगे कि अभी काम जारी है। अधिकारी चाहें तो जिस यूजर ने शिकायत की है, उसे कॉल भी कर सकते हैं। ये खबरें भी पढ़िए… भास्कर एप से समस्याओं के समाधान की ये खबरें भी पढ़िए… 1.’भास्कर समाधान’ से कई इलाकों की समस्याएं खत्म:बंद लाइटें, टूटी सड़कें और कचरे से मिली राहत, कुछ क्षेत्रों में अब भी समाधान का इंतजार जारी 2.जयपुर में अंधेरे और अतिक्रमण का संकट:जगदीश विहार में 4 दिन से बंद रोड लाइट, मालवीय नगर में अवैध पार्किंग से घरों के रास्ते हुए जाम 3.’भास्कर समाधान’ पर एक पोस्ट में हल:निगम की एक्सईएन बनीं ‘स्टार ऑफिसर’, पार्क, सड़कें बदहाल, बेसहारा पशु और नियमित सफाई बड़ी समस्या 4.भास्कर समाधान: पेड़ की समस्या का हुआ समाधान:सीवर, बदहाल सड़कें और आवारा पशुओं से लोग परेशान, शिकायतों के बाद भी कई इलाकों में इंतजार 5.जयपुर में निगम उपायुक्त बनीं ‘स्टार ऑफिसर’:वैशाली नगर में जानलेवा टूटा ढक्कन बदला, एक महीने से खुला सीवर चैंबर दुरुस्त 6. दादी का फाटक अंडरपास बना तालाब:कनक विहार में अंधेरे का संकट; पार्षद ने दूर की वार्ड की दिक्कतें 7.जयपुर में जनता की आवाज बनीं सुर्खियां:उपायुक्त सुनील बैरवा ने कराया गड्ढे का समाधान, आदर्श नगर में 1 महीने से अटका काम हुआ पूरा 8.जयपुर के जयसिंहपुरा खोर में उफनता सीवर:जवाहर नगर में सालों से कीचड़, लाल डूंगरी के पास जर्जर श्मशान घाट और गांधी नगर में सड़क टूटी 9.जनसमस्याओं की सुनवाई से समाधान तक:जयपुर में ‘भास्कर समाधान’ बना जनता की आवाज, मनोज मुदगल को मिला ‘पब्लिक का स्टार’ का सम्मान 10.जयपुर में माविका चौराहे पर चमकी सड़कें:खातीपुरा में बेसहारा पशुओं का जमावड़ा, सांगानेर की कॉलोनी में मुख्य रोड ऊंची और गलियां नीची होने से जलभराव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *