पूर्व उपराष्ट्रपति को CMHO टीम ने गलत ब्लड ग्रुप लिखा:धनखड़ की जयपुर में हुई एंजियोप्लास्टी; SMS हॉस्पिटल भेजे गए लेटर से गलती पकड़ में आई
जयपुर में पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की एंजियोप्लास्टी हुई है। वहीं सीएमएचओ टीम से बड़ी चूक भी हो गई। गलत ब्लड ग्रुप रिजर्व रखने के लिए लिख दिया। हालांकि थोड़ी देर बाद ही गलती सुधार ली गई। दरअसल, धनखड़ के निजी सचिव की तरफ से आए प्रोटोकॉल लेटर में ‘A’ पॉजिटिव ब्लड की व्यवस्था के निर्देश थे। सीएमएचओ ने SMS हॉस्पिटल प्रशासन को O नेगेटिव ब्लड ग्रुप रिजर्व रखने के लिए लिख दिया। दोनों लेटर एसएमएस हॉस्पिटल पहुंचा तो अलग-अलग ग्रुप देखकर डॉक्टरों ने तुरंत सूचना दी। इसके बाद ‘A’ पॉजिटिव ब्लड के लिए दोबारा लेटर भेजा गया। रूटीन चेकअप के लिए हॉस्पिटल पहुंचे थे धनखड़ धनखड़ रूटीन चेकअप के लिए शुक्रवार सुबह एयरपोर्ट से सीधे जवाहर सर्किल स्थित एक प्राइवेट हॉस्पिटल पहुंचे। यहां उन्हें भर्ती करके रूटीन जांचें की गई। हार्ट संबंधी जांच के बाद दोपहर में धनखड़ की एंजियोप्लास्टी की गई। बताया जा रहा है कि धनखड़ की यह विजिट पहले से तय कार्डियक फॉलोअप का हिस्सा थी। हार्ट संबंधी जांच के बाद दोपहर को धनखड़ की एंजियोप्लास्टी की गई। सूत्रों के मुताबिक- धनखड़ के दो स्टेंट लगाए गए हैं। एंजियोग्राफी वरिष्ठ इंटरवेंशनल कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. समीन के. शर्मा की देखरेख में की गई। गलती से O निगेटिव ग्रुप लिखा गया जयपुर सीएमएचओ डॉ. रवि शेखावत ने इस चूक को टाइपिंग मिस्टेक बताया। शेखावत ने कहा- O निगेटिव ब्लड धनखड़ की पत्नी का है। गलती से पूर्व उपराष्ट्रपति के लिए उस ग्रुप का ब्लड चढ़ाने के लिए लिख दिया गया था। हमने लेटर में करेक्शन करके दोबारा SMS हॉस्पिटल भिजवा दिया था। अस्पताल में मिलने पहुंचे गहलोत पूर्व उपराष्ट्रपति के हॉस्पिटल में भर्ती होने की जानकारी मिलने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सहित कई नेता हॉस्पिटल पहुंचे और उनकी कुशलक्षेम पूछी। बता दें कि इससे पहले मार्च 2025 में भी हृदय संबंधी समस्या के चलते जगदीप धनखड़ को नई दिल्ली स्थित एम्स हॉस्पिटल में भर्ती करवाया था। जहां उनका कार्डियक प्रोसीजर हुआ था। इसके अलावा इसी वर्ष 12 जनवरी को अचानक बेहोश होने की शिकायत के बाद उन्हें दिल्ली एम्स में भर्ती कर एमआरआई जांच कराई गई थी। 5 जुलाई को दिल्ली जाएंगे धनखड़ 3 और 4 जुलाई को जयपुर में ही रहेंगे। वे 4 जुलाई को लोकभवन में ठहरेंगे। वहीं से 5 जुलाई की सुबह करीब 8 बजे दिल्ली के लिए रवाना होंगे। ……………………………………… ये खबरें भी पढ़ें… धनखड़ बोले- सेहत को लेकर लापरवाही नहीं की:कहा- स्वास्थ्य के लिए इस्तीफा दिया; मुझे दाढ़ी वालों से डर लगता है पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने कहा- मैंने स्वास्थ्य के प्रति कभी लापरवाही नहीं बरती। इस्तीफा देते समय मैंने कभी नहीं कहा कि मैं बीमार हूं। मैंने कहा था कि मैं स्वास्थ्य को अहमियत दे रहा हूं, जो सभी को देनी भी चाहिए। (पूरी खबर पढ़ें) उपराष्ट्रपति-पद से इस्तीफे के बाद पहली बार जयपुर पहुंचे धनखड़:कहा- वाजपेयी के साथ संसदीय डेलिगेशन में 15 दिन यूरोप रहा, वो यादें हमेशा रहेंगी उपराष्ट्रपति पद से इस्तीफा देने के बाद जगदीप धनखड़ पहली बार जयपुर दौरे पर दिसंबर 2025 को आए थे। इस दौरान उन्होंने मीडिया से संक्षिप्त बातचीत में पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी के साथ की यादें ताजा की थीं। (पूरी खबर पढ़ें)

