नर्सिंग कॉलेज में स्टूडेंट्स को दिलाई नशा मुक्ति की शपथ:डॉक्टर बोले- तंबाकू और शराब का सेवन पब्लिक हेल्थ के लिए बड़ी चुनौती

टोंक में राजकीय नर्सिंग कॉलेज में गुरुवार को अंतरराष्ट्रीय नशा निषेध दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में नशा नहीं करने की शपथ दिलाई गई। नशे से दूर रहने की सलाह दी गई। इस मौके पर जिला नोडल अधिकारी, वरिष्ठ मनोरोग एवं नशा मुक्ति विशेषज्ञ राजकीय सआदत जिला चिकित्सालय टोंक के डॉ. योगेश कुमार ने बताया- सआदत अस्पताल के कमरा नं. 3 में मरीजों को ईलाज और परामर्श दिया जाता हैं। तंबाकू और शराब का सेवन बड़ी चुनौती डॉ. योगेश कुमार ने बताया- नेशनल फैमिली हेल्थ सर्वे-6( NFHS-6 ) 2026 की रिपोर्ट के अनुसार भारत में तंबाकू और शराब का सेवन पब्लिक हेल्थ के लिए बड़ी चुनौती बना हुआ है.भारत में हर तीसरा पुरुष तंबाकू खा रहा है । NFHS-6 की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, देश में 36.3% पुरुष तंबाकू और 18.9% पुरुष शराब के आदी हैं, जिनमें शहरी क्षेत्रों के मुकाबले ग्रामीण आबादी की संख्या अधिक है, जो गंभीर बीमारियों को दावत दे रही है। नशे की आदत को जल्द छोड़े प्रधानाचार्य प्रदीप चौधरी ने बताया- हर साल 26 जून को अंतरराष्ट्रीय नशा निषेध दिवस का आयोजन कर आमजन को नशा समबन्धित जागरूक किया जाता है। नशे के कारण मनुष्य के शारिरिक, आर्थिक, सामाजिक, व्यावसायिक एवं मानसिक स्वास्थ्य पर विपरीत प्रभाव पड़ता हैं। जितना जल्दी हो सके नशे की आदत को फौरन छोड़ दें। अगर आपको किसी प्रकार के नशे की लत छोडनी है तो सबसे पहले इसके लिए आप खुद अपनी इच्छाशक्ति को जागृत करें तथा अपने निर्णय पर दृढ़ बने रहें। नशा छोड़ने की सलाह दी नर्सिंग ट्यूटर राजेंद्र जाखड ने बताया- नशे की समस्याओं से बचने के लिए नशा मुक्ति विशेषज्ञ से सलाह ले, 7-8 घंटे नींद लें, नियमित व्यायाम करें, पौष्टिक आहार लें, परिवार और मित्रों के साथ समय व्यतीत करें एवं सकारात्मक सोच रखें। उन्होंने कहा- भारत सरकार द्वारा मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत राष्ट्रीय स्तर की हेल्पलाइन टोल फ्री नम्बर 14416 पर मनोरोग,नशामुक्ति संबंधित परामर्श ले सकते हैं। नर्सिंग कॉलेज के छात्रों ने रोल प्ले और पोस्टर प्रतियोगिता के द्वारा नशामुक्ति समबन्धित जानकरी दी। कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने भविष्य मे किसी प्रकार के नशा नहीं करने की शपथ ग्रहण की। कार्यक्रम के दौरान नर्सिंग ट्यूटर नाज़िया, आशा शर्मा, समा खान, वसी खान,रमेश सीताराम एवं नर्सिंग कोलेज के छात्र मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *