'भास्कर समाधान' पर एक पोस्ट में हल:4 दिन से आ रहा गंदा पानी, 15 दिन से नहीं उठा मलबा, 3 साल से नाले की सफाई नहीं हुई

पर्यटन नगरी अजमेर में पेयजल, सफाई और बुनियादी जरूरतों से जुड़ी समस्याएं लोगों के लिए बड़ी परेशानी बनी हुई हैं। कहीं चार दिन से गंदा पानी सप्लाई हो रहा है तो कहीं 15 दिन से सड़क किनारे पड़ा मलबा नहीं उठाया गया, तो कहीं तीन साल से नाले की सफाई नहीं हुई। इन समस्याओं से परेशान नागरिक अब दैनिक भास्कर की पहल ‘भास्कर समाधान’ के जरिए अपनी शिकायतें सीधे जिम्मेदार अधिकारियों तक पहुंचा रहे हैं। फोटो और वीडियो के साथ की गई यूजर्स की पोस्ट पर कई मामलों में विभागों ने कार्रवाई कर राहत भी पहुंचाई है। अजमेर के अलग-अलग इलाकों से सामने आईं पोस्ट और उन पर हुई समाधान की पहल… 4 दिन से आ रहा पीने का गंदा पानी दैनिक भास्कर एप के ‘भास्कर समाधान’ पर कायड़ की अम्बिका कॉलोनी से देवांशु सिंह राजावत ने गंदे पानी की समस्या पोस्ट की है। उन्होंने लिखा कि बीते चार दिन से कॉलोनी में पीने का पानी नहीं आ रहा है। चार दिन बाद सप्लाई आई भी तो गंदा बदबूदार पानी जिसे पीया ही नहीं जा सकता। जलदाय विभाग इसका समाधान करवाए। 15 दिन से नाली का मलबा नहीं उठा अजमेर पुलिस लाइंस के मीठा कुंआ की अनुपम नगर रोड से लक्ष्य पंवार ने मलबा न उठाने की समस्या पोस्ट की है। उन्होंने बताया कि 10 जून को सफाईकर्मियों ने नालियों की सफाई कर मलबा–कचरा निकाला था। लेकिन 15 दिन बाद भी गली से मलबा नहीं उठाया गया है। आने–जाने वालों को बदबू से असुविधा हो रही है। घर तक जाने वाली पुलिया हुई जर्जर पंचशील कॉलोनी के ब्लॉक बी से प्रसून कपूर ने जर्जर पुलिया की हालत पोस्ट में बयां की है। उन्होंने बताया कि उनके एरिया के महर्षि दधीचि मार्ग पर उनकी कॉलोनी तक जाने वाली एकमात्र पुलिया जर्जर हालत में है। यह पुलिया जगह–जगह से टूट चुकी है। बीते 11 महीनों में हम अजमेर प्राधिकरण को कई बार लिख चुके हैं। 3 साल से नहीं हुई नाले की सफाई अजमेर के आदर्श नगर से कमल ने ‘भास्कर समाधान’ पर पोस्ट किया है कि उनकी न्यू केसरी कॉलोनी में बने इरिगेशन विभाग के बरसाती नाले की बीते तीन–चार सालों से सफाई नहीं हुई है। नाले में पेड़–पौधे, कचरा और कीचड़ हाने से निकासी भी बंद पड़ी है। इससे मच्छर पनप रहे हैं। इस नाले की सफाई करवाई जाए। अब एक नजर उन समस्याओं के समाधान पर जो अधिकारियों की कोशिशों से संभव हुए… समस्या पोस्ट हुई और मिल गया हल अजमेर के तानाजी नगर, भजनगंज से महिपाल शर्मा ने खराब स्ट्रीट लाइट की समस्या पोस्ट की थी। उन्हाेंने लिखा था कि गली नंबर 10 के शिव मंदिर चौराहे की लाइट करीब 15 दिनों से बंद पड़ी है। इस पर एक्शन लेते हुए विभाग ने स्ट्रीट लाइट ठीक करवाकर समस्या का समाधान कर दिया है। रात–दिन जल रही लाइट हुई ठीक किराणीपुरा से सलामुद्दीन खान ने दो महीने से दिनरात जल रही स्ट्रीट लाइट की समस्या पोस्ट की थी। उन्हाेंने बताया कि वार्ड 54 में नहर का कुंआ के पास लगी स्ट्रीट लाइट हमेशा जलती रहती है। खंभों के तार भी टूटे हुए हैं। इस पर नगर निगम ने समस्या का समाधन करवा दिया है। जेईएन दीपिका दाधीच बनीं ‘स्टार ऑफिसर’ अजमेर के बालाजी नगर से एक शिकायतकर्ता ने दो महीने से दिनरात जल रही स्ट्रीट लाइट की समस्या पोस्ट की थी। उन्हाेंने बताया कि यह स्ट्रीट लाइट हमेशा जलती रहती है। इसके साथ ही खंभों के तार भी टूटे हुए हैं। इसे प्राथमिकता से लेते हुए निगम की जेईएन दीपिका दाधीच ने समाधान करवा दिया है। समस्याएं पोस्ट कर यूजर विभागों को जमीनी हकीकत बता रहे हैं और अधिकारी अपनी टीम से उसका समाधान भी करवा रहे हैं। आप भी अपने क्षेत्र, वार्ड, सेक्टर या गांव की समस्या हमें पोस्ट कर सकते हैं। भास्कर एप पर अपनी समस्या पोस्ट करने लिए यहां क्लिक कीजिए… पब्लिक की आवाज बना ‘भास्कर समाधान’ ‘भास्कर समाधान’ सेगमेंट देशभर में इकलौता ऐसा डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जहां शहरवासी सीधे अपने इलाके से जुड़े सिविक इश्यू खुद पोस्ट कर सकते हैं। ये सेगमेंट जनता को अपने गली-मोहल्ले की परेशानियां सीधे विभाग के उच्चाधिकारियों के सामने रखने की सुविधा देता है। लोगों से मिले जबरदस्त रिस्पॉन्स के बाद अब इसे और अधिक प्रभावी, सरल और यूजर-फ्रेंडली बनाया गया है। अब सीधे अधिकारियों तक पहुंच रहीं समस्याएं दैनिक भास्कर के इस सेगमेंट में अधिकारी भी अपने एक्शन के बारे में बता सकेंगे। शिकायत जिस विभाग से संबंधित है, वह अब सीधे उन्हीं अधिकारियों तक पहुंचेगी। इसके बाद अधिकारी उस लोकेशन को मैप पर देख सकेंगे। यदि उन्होंने समाधान कर दिया है तो शिकायतकर्ता को इसकी जानकारी एप के जरिए ही दे सकेंगे या बता सकेंगे कि अभी काम जारी है। अधिकारी चाहें तो जिस यूजर ने शिकायत की है, उसे कॉल भी कर सकते हैं। ये खबरें भी पढ़िए… 1.भास्कर समाधान, कई दिनों से बंद पड़ी स्ट्रीट लाईट चालू:अजमेर में कहीं गंदा पानी, कही पेयजल संकट, सड़क और सीवरेज समस्याओं से जूझ रहे लोग 2.‘भास्कर समाधान’: एक पोस्ट से मिल रहा हल:अजमेर में अधिकारी शिकायतों पर ले रहे एक्शन, यूजर बोले 25 साल से नालियां ठीक नहीं हुईं तो दरगाह बाजार का 15 दिन से गड्‌ढा 3.‘भास्कर समाधान’: समस्याओं का हल एक पोस्ट से:अधिकारी शिकायतों का खुद करवा रहे समाधान, अजमेर में नाली, सफाई और पानी सबसे बड़ी बुनियादी समस्या 4.भास्कर समाधान का असर; बेसहारा पशुओं की समस्या का निस्तारण:हाईटेंशन लाइन और पानी लीकेज से लोग परेशान, देवेन्द्र सिंह बने आज के ‘स्टार ऑफिसर’ 5‘भास्कर समाधान’: अधिकारी खुद करवा रहे सॉल्यूशन:दरगाह बाजार में नहीं सुधर रही सफाई व्यवस्था, 6 महीने से खराब हैंडपंप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *