'सपना डॉक्टर बनने का है,पेपर लीक का डर सताता है':स्टूडेंट ने कहा-सिस्टम पर आखिर यकीन कैसे करें?, विधायक बोलीं-सड़क से संसद तक लड़ेंगे

झुंझुनूं के अंबेडकर भवन में पेपर लीक से आहत युवाओं ने ‘शिक्षा न्याय संवाद’ कार्यक्रम में दर्द बयां किया। एक छात्र ने कहा – मेरा सपना डॉक्टर बनने का है, लेकिन मेरे पिता एक साधारण मजदूर हैं। बड़ी मुश्किल से वे मेरी पढ़ाई का खर्च उठा पा रहे हैं। अगर इतनी मेहनत और घर की सीमित जमा-पूंजी लगाने के बाद भी पेपर लीक हो गया, तो हम खुद को और अपने परिवार को कैसे संभालेंगे? हम इस सिस्टम पर आखिर यकीन कैसे करें? ‘आपकी लड़ाई कांग्रेस की लड़ाई है’, रीटा चौधरी ने दिलाया भरोसा छात्रों की पीड़ा सुनते हुए विधायक रीटा चौधरी ने कहा – गरीब और मध्यमवर्गीय परिवारों के लिए प्रतियोगी परीक्षाएं केवल एक परीक्षा नहीं, बल्कि उनके सपनों और भविष्य की पूंजी होती हैं। उन्होंने छात्रों को भरोसा दिलाते हुए कहा कि उनकी चिंताएं पूरी तरह जायज हैं। राहुल गांधी ने युवाओं के इसी दर्द को महसूस करते हुए ‘शिक्षा न्याय संवाद’ अभियान शुरू किया है। कांग्रेस पार्टी युवाओं के साथ खड़ी है और उनके भविष्य के साथ खिलवाड़ करने वाले भ्रष्ट तंत्र के खिलाफ सड़क से लेकर संसद तक न्याय की लड़ाई लड़ेगी। कोटा में आयोजित प्रोग्राम का हुआ सीधा प्रसारण कोटा में आयोजित मुख्य कार्यक्रम का सीधा प्रसारण एलसीडी स्क्रीन पर दिखाया गया, जिसके बाद छात्रों के साथ खुला संवाद सत्र आयोजित हुआ। इसमें युवाओं ने पेपर लीक, परीक्षा रद्द होने, मानसिक तनाव और भविष्य की अनिश्चितता जैसे मुद्दों पर अपने विचार और समस्याएं साझा कीं। कार्यक्रम में जिलेभर से आए स्कूली विद्यार्थियों और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं ने भाग लिया। कार्यक्रम से जुड़ी तस्वीरें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *