अजमेर में सरकारी नाले में बनाया ‘आइलैंड’,संपर्क पोर्टल पर शिकायत:कहा- नियमों की अनदेखी की; अवैध निर्माण पर एडीए चलाएं जेसीबी

अजमेर में सरकारी नाले में बिल्डर की ओर से बनाए गए लग्जरी ‘आइलैंड’ में नियमों की अवहेलना की गई है। मामले में दैनिक भास्कर एप पर इसका खुलासा किया गया था। वहीं अब संपर्क पोर्टल पर मामले में अजमेर विकास प्राधिकरण (एडीए) को शिकायत दर्ज कराई है। साथ ही एडीए कमिश्नर से निष्पक्ष जांच की मांग की गई। शिकायतकर्ता ने कहा- इस अवैध निर्माण केा जेसीबी चलाकर हटाया जाए। अगर एडीए की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई तो मजबूरन एनजीटी की शरण लेनी पडे़गी। शिकायतकर्ता दुप्रद मलिक ने सपंर्क पोर्टल पर अजमेर विकास प्राधिकरण के आयुक्त के नाम शिकायत कर भास्कर एप की खबर पोस्ट की। इसमें बताया- चाचियावास में जीएस ड्रीम होम LLP के जीएस लेक एवेन्यू प्रोजेक्ट का नक्शा पास किया गया था, लेकिन कॉलोनाइजर ने इसमें नियमों की अनदेखी की। कहा- कमेटी निष्पक्ष जांच कर दे रिपोर्ट शिकायतकर्ता दुप्रद मलिक ने कहा- जांच के लिए प्राधिकरण ने तहसीलदार की अध्यक्षता में कमेटी बना दी, लेकिन कमेटी निष्पक्ष जांच कर रिपोर्ट दे। साथ ही एडीए की ओर से कॉलोनाइजर के खिलाफ कार्रवाई की जाए। भास्कर ने किया था खुलासा, कमेटी बनी बता दें कि भास्कर एप पर खुलासे के बाद अजमेर विकास प्राधिकरण ने मामले की जांच के लिए तहसीलदार के नेतृत्व में तीन सदस्यों की कमेटी गठित की थी। जो सात दिन में रिपोर्ट सौंपेगी। अब मामले में कार्रवाई के लिए कमेटी की रिपोर्ट का इंतजार है।
………. ये खबरें भी पढ़ें… सरकारी जमीन पर लग्जरी आइलैंड बनाने पर एक्शन:दैनिक भास्कर एप के खुलासे के बाद जांच कमेटी बनाई; 7 दिन में देगी रिपोर्ट अजमेर में सरकारी नाले पर ‘आइलैंड’ बनाने के दैनिक भास्कर एप के खुलासे के बाद अजमेर विकास प्राधिकरण (ADA) ने कमेटी का गठन कर दिया है। तहसीलदार की अध्यक्षता में बनाई गई इस कमेटी को पूरी तथ्यात्मक रिपोर्ट प्रस्तुत करनी होगी। इसके बाद ADA नियमानुसार कार्रवाई करेगा। (पूरी खबर पढ़ें) अजमेर में सरकारी जमीन पर अवैध ‘आईलैंड’ बनाया, घर बेचे:नाले के ऊपर सड़क बनाई, करोड़ों रुपए का प्रोजेक्ट, अधिकारी देखते रहे अजमेर में एक कॉलोनाइजर ने सरकारी नाले पर एक ‘आइलैंड’ भी बना दिया। इतना ही नहीं खुद की जमीन के साथ नाला और अजमेर विकास प्राधिकरण की सरकारी जमीन पर चारदीवारी बनाकर कब्जा कर लिया। नाले पर आवाजाही के लिए पुलिया बनाने के बजाय सीमेंट के पाइप डालकर सड़क भी बनाई है। (पूरी खबर पढे़ें)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *