जोधपुर में बिना फायर एनओसी पर स्कूल, कोचिंग, हॉस्टल-रेस्टोरेंट सील:कार्रवाई के विरोध में स्कूल संचालक पहुंचे नगर निगम; कहा- नहीं खुले तो स्टूडेंट्स की पढ़ाई होगी प्रभावित
जोधपुर शहर में बिना फायर सेफ्टी एनओसी के चल रहे होटल, स्कूल और कोचिंग इंस्टीट्यू के खिलाफ सील की कार्रवाई लगातार जारी है। शहर के 7 स्कूल और कोचिंग को गुरुवार को सील किया गया। टीम जब भदावासिया स्थित आरएसएम विद्याश्रम स्कूल पहुंची तो स्टाफ के साथ विवाद हो गया। करीब आधे घंटे की समझाइश के बाद स्टाफ माना और सील की कार्रवाई की गई। इसके बाद टीम ने भदवासिया स्थित सुनीता ग्लोबल स्कूल में भी सील की कार्रवाई की। साथ ही टीम ने तक्षशिला, बॉस कोचिंग, जोधपुर गेस्ट हाउस और मान मनवार रेस्टॉरेंट को सील किया गया। इधर, कार्रवाई के बाद स्कूल संचालक नगर निगम पहुंचे और विरोध किया। उन्होंने कहा- टीम ने भेदभावपूर्वक कार्रवाई की। यदि समय पर स्कूल नहीं खुले तो स्टूडेंट्स की पढ़ाई प्रभावित होगी। बता दें कि बुधवार को भी फायर ब्रिगेड टीम की ओर से शहर के होटल, शोरूम और शॉपिंग मॉल को फायर सेफ्टी एनओसी को लेकर सील की कार्रवाई की गई थी। शहर में 7 स्कूल और कोचिंग सील लखनऊ हादसे के बाद नगर निगम की टीम शहर में बिना फायर सेफ्टी एनओसी चल रहे स्कूल और कोचिंग को सील कर रही है। चीफ फायर ऑफिसर जय सिंह के नेतृत्व में टीम पहले आरएसएम स्कूल पहुंची। यहां सील की कार्रवाई करने गई तो यहां मौजूद स्टाफ ने इसका विरोध किया। अधिकारियों ने बताया- स्टाफ से लगातार समझाइश की गई। करीब आधे घंटे बाद स्कूल का स्टाफ बाहर आया। इसके बाद यहां गेट पर ताला लगाया गया। इसके बाद टीम भदवासिया स्थित सुनीता ग्लोबल स्कूल पहुंची, जहां फायर सेफ्टी एनओसी नहीं थी। सीएफओ जयसिंह ने बताया- इसे लेकर पहले भी नोटिस दिए गए थे, लेकिन इसके बाद भी एनओसी नहीं ली गई। आखिर में इस स्कूल को भी सील किया। बिना फायर सेफ्टी के चल रहे थे कोचिंग, बच्चों को घर भेजा टीम शाम करीब 4 बजे पावटा स्थित मानजी का हत्था पहुंची। यहां स्थित पांच कोचिंग सेंटर को फायर सेफ्टी एनओसी नहीं होने के नोटिस जारी किए थे। सीएफओ ने बताया- यहां 5 से 6 कोचिंग सेंटर ऐसे थे, जो बिना फायर एनओसी चल रहे थे। इन सभी कोचिंग सेंटर को सील किया गया। स्कूल संचालकों बोले- तीन साल पुराने नोटिस पर कार्रवाई स्कूलों को सील की कार्रवाई के बाद निजी स्कूलों के संचालक नगर निगम पहुंचे और कार्रवाई का विरोध किया। इसके बाद चीफ फायर ऑफिसर जलज घसिया और जय सिंह यहां पहुंचे और स्कूल संचालकों के साथ बैठक ली। बैठक में स्कूल संचालकों ने कहा- टीम ने तीन साल पुराने नोटिस पर कार्रवाई की है।
यह खबर भी पढ़ें… जोधपुर में होटल, शोरूम और नर्सिंग इंस्टीट्यूट सील:बिना फायर NOC चल रहे संस्थानों पर चला निगम का डंडा; अधिकारी बोले- कार्रवाई जारी रहेगी जोधपुर में बिना फायर एनओसी (NOC) और सुरक्षा मानकों के संचालित की जा रही व्यावसायिक इमारतों पर नगर निगम की ओर से लगातार कार्रवाई की जा रही है। (पूरी खबर पढ़ें)

