ब्रेकिंग न्यूज़
UCC विधेयक सदन में पेश, चर्चा कल:विधानसभा घेरने निकले OBC महासभा के सदस्यों की पुलिस से झड़प; वाटर कैनन चलाई, अरेस्ट किया

मानसून सत्र के पहले दिन सोमवार को मध्य प्रदेश सरकार ने विधानसभा में समान नागरिक संहिता (UCC) विधेयक 2026 पेश कर दिया। स्पीकर नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि इस पर कल चर्चा कराई जाएगी। इसके बाद आगे की कार्यवाही होगी। उधर, विधानसभा का घेराव करने निकले ओबीसी महासभा के सदस्यों को भोपाल पुलिस ने रंगमहल चौराहे पर रोक लिया। इसके विरोध में प्रदर्शनकारी नारेबाजी करते हुए बैरिकेड्स पर चढ़ने लगे। पीछे धकेलने पर वे जवानों से भिड़ गए। पुलिस को वाटर कैनन चलानी पड़ी। हल्के बल प्रयोग के बाद प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार कर लिया गया। जमीन खरीदी पर कार्यवाही दो बार स्थगित विधानसभा में उज्जैन जमीन खरीदी मामले पर चर्चा को लेकर विपक्ष और सत्ता पक्ष के विधायकों का शोर-शराबा जारी रहा। इसके चलते विधानसभा की कार्यवाही दो बार स्थगित की गई। इससे पहले कांग्रेस विधायक, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान और कृषि मंत्री एदल सिंह कंसाना के मुखौटे लगाकर पहुंचे। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कहा- शिवराज और मोहन यादव फाइल-फाइल खेल रहे हैं। किसानों की किसी को चिंता नहीं है। मध्य प्रदेश में समय पर न खाद मिल रही है, न बीज मिल रहा है। विधानसभा के भीतर सिंघार ने कहा- बरगी क्रूज हादसे में 13 लोगों की मौत हो गई। नीट परीक्षार्थी अव्यवस्था के चलते आत्महत्या करने को मजबूर हुए किंतु उनका नाम श्रद्धांजलि सूची में शामिल नहीं किया गया। विधानसभा सचिवालय ने ऐसी गलती क्यों की? विधानसभा में ये विधेयक पेश किए गए देखिए, तस्वीरें… विधानसभा की कार्यवाही के मिनट टु मिनट अपडेट्स के लिए नीचे दिए ब्लॉग से जरूर गुजर जाइए…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *