ब्रेकिंग न्यूज़
पंजाब में पहली बार ब्लूटूथ से नकल की पूरी कहानी:परीक्षार्थी ने पेन से पेपर स्कैन कर हरियाणा भेजा; राजस्थान के सॉल्वर ने सॉल्व किया

पंजाब हेल्थ विभाग में रविवार (19 जुलाई) को हुई फार्मेसी अफसर परीक्षा के दौरान ब्लूटूथ डिवाइस के जरिए नकल कराई गई। बाबा फरीद यूनिवर्सिटी के लिए कराए 454 फार्मेसी अफसरों के एग्जाम के लिए फरीदकोट, कोटकपूरा व फिरोजपुर में सेंटर बनाए गए थे। फरीदकोट रेंज, फिरोजपुर रेंज और काउंटर इंटेलिजेंस विंग ने संयुक्त कार्रवाई कर 7 मुख्य आरोपियों और परीक्षा में शामिल 28 उम्मीदवारों को हिरासत में लिया है। आरोपियों के कब्जे से 27 अत्याधुनिक बैटरी संचालित वायरलेस माइक्रो डिवाइस, पेन कैमरे और अन्य उपकरण बरामद किए हैं। जांच में सामने आया है कि एक परीक्षार्थी ने पेन से प्रश्न पत्र स्कैन कर हरियाणा में भेजा। वहां से पेपर राजस्थान के पेपर सॉल्वर को भेजा गया। इसके बाद फरीदकोट में बनाए गए कंट्रोल रूम से ब्लूटूथ डिवाइस के जरिए यह नकल कराई गई। इस गिरोह ने परीक्षा पास करवाने के नाम पर 3.5 लाख रुपए से लेकर 13 लाख रुपए तक की रकम तय की थी। जांच में पता चला है कि गिरोह ने नकल कराने के लिए किसी कॉर्पोरेट कंपनी की तरह पूरी लॉजिस्टिक्स और तकनीकी व्यवस्था तैयार की थी। पंजाब में हाइटेक नकल का यह इस तरह का पहला मामला है। गिरफ्तार किए 7 मुख्य आरोपियों में से 3 राजस्थान और 2 हरियाणा के रहने वाले हैं। बाबा फरीद पब्लिक स्कूल में फार्मासिस्ट भर्ती परीक्षा खत्म होने के बाद परीक्षार्थी करीब ढाई घंटे तक बाहर नहीं आए थे। इससे बाहर इंतजार कर रहे अभिभावक भड़क गए। गुस्साए परिजनों ने स्कूल के गेट पर हंगामा किया और गेट तोड़ने की भी कोशिश की। कैसे करवाई नकल, सिलसिलेवार जानिए… कैसे पकड़े गए, सिलसिलेवार जानिए… स्टूडेंट्स ने क्या कहा, जानिए… क्रिकेट अकादमी के परिचित ने नेटवर्क से जोड़ा: हरियाणा के झज्जर के रहने वाले परीक्षार्थी का कहना है कि मुझे एक क्रिकेट अकादमी के परिचित के जरिए इस नेटवर्क से जोड़ा गया था। परीक्षा से दो दिन पहले मुझे जींद रेलवे स्टेशन से ब्लूटूथ डिवाइस लेने के निर्देश दिए गए थे। डील के मुताबिक, नौकरी लगने के बाद 8 लाख रुपए दिए जाने तय हुए थे। हालांकि, परीक्षा के दौरान ही मेरा ईयरपीस गिर गया, जिसकी वजह से मैं उत्तर नहीं सुन सका। ईयरपीस से 20 सवालों के जवाब सुनाए गए
पंजाब के फाजिल्का के रहने वाले परीक्षार्थी का कहना है कि मेरी मुलाकात एक पूर्व सहपाठी के जरिए इन दलालों से हुई थी। सरकारी नौकरी में चयन के बदले मुझसे 13 लाख रुपए मांगे गए और गारंटी/सुरक्षा के तौर पर 2 कोरे चेक जमा करवा लिए गए। परीक्षा के दिन सुबह मुझे एक होटल में बुलाकर ब्लूटूथ डिवाइस दी गई। परीक्षा शुरू होने के लगभग 1 घंटे बाद मुझे ईयरपीस के जरिए करीब 20 सवालों के जवाब सुनाए गए। निजी कॉलेज संचालक ने नौकरी का भरोसा दिया
तरनतारन और सिरसा के 2 परीक्षार्थियों का कहना है कि फाजिल्का के एक निजी कॉलेज संचालक ने सरकारी नौकरी पक्की कराने का भरोसा दिया था। उसने चयन के एवज में लाखों रुपए की मांग की और हमसे हस्ताक्षरित (साइन किए हुए) और कोरे चेक ऐंठ लिए। पुलिस ने इस मामले में क्या कहा, जानिए…

अलवर-भरतपुर में तेज बारिश, धौलपुर में सड़कों पर पानी भरा:डूंगरपुर में बरसात के लिए महिलाओं ने पुरुष वेश में निकाला जुलूस; आज 24 जिलों में अलर्ट

भरतपुर, धौलपुर और कोटपूतली-बहरोड़ जिले में मानसून के लंबे ब्रेक के बाद सोमवार सुबह तेज बारिश हुई। धौलपुर में बाजार की सड़कों पर पानी भर गया। अलवर में भी दोपहर में बरसात हुई। मौसम विभाग ने आज 24 जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। जो अगले तीन दिन तक जारी रहेगा। इस दौरान तेज हवा के साथ बिजली गिरने की भी चेतावनी जारी की गई है। इससे पहले रविवार शाम जयपुर, अलवर और दौसा जिले में बारिश हुई। माउंट आबू में रविवार को 2.5 एमएम बरसात हुई। डूंगरपुर जिले के गांवों में रविवार को अच्छी बारिश की कामना को लेकर अनूठी परंपरा ‘धाड़’ निभाई गई। इसके तहत महिलाओं ने पुरुषों का वेश धारण कर गांव की गलियों में जुलूस निकाला और इंद्रदेव से अच्छी वर्षा की कामना की। पिछले 24 घंटे में झुंझुनूं, सीकर, अलवर, कोटपूतली-बहरोड़, करौली, बूंदी और अजमेर में बादलों की आवाजाही रही। इधर, बीकानेर संभाग के तीन जिलों में रविवार को पारा 41 डिग्री सेल्सियस के पार रहा। अब तक बारिश की स्थिति राजस्थान में मौसम की तस्वीर ये जिले सबसे गर्म रहे आगे क्या… प्रदेश में मौसम से जुड़ी अन्य PHOTOS… … मौसम के पल-पल के अपडेट के लिए ब्लॉग पढ़िए…

हिमाचल में आज-कल भारी बारिश का रेड अलर्ट:4 जिलों में स्कूल बंद, फ्लैश फ्लड और लैंडस्लाइड का खतरा; सतर्क रहने की एडवाइजरी

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला समेत अन्य भागों में भी आज सुबह से ही मौसम खराब बना हुआ है। कई जगह बारिश शुरू हो गई है। मौसम विभाग (IMD) ने अगले 48 घंटों तक राज्य में बहुत भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी कर रखा है। इस दौरान निचले इलाकों में फ्लैश फ्लड की चेतावनी दी गई है। प्रशासन ने लोगों से नदी-नालों और भूस्खलन संभावित क्षेत्रों से दूर रहने, गैर-जरूरी यात्राएं टालने और मौसम विभाग की चेतावनियों का पालन करने की अपील की है। इसी तरह, सरकार ने नदी से 500 मीटर और नालों से 200 मीटर दूर बने घरों को खाली करने को कहा है। आज इन जिलों में रेड अलर्ट आज चंबा, कांगड़ा, मंडी और सिरमौर जिलों में रेड अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, हमीरपुर, ऊना, शिमला, सोलन और कुल्लू में ऑरेंज अलर्ट घोषित किया गया है। राज्य के अन्य जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है। कल 5 जिलों में रेड अलर्ट कल यानी 21 जुलाई को भी चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी और सिरमौर जिलों में रेड अलर्ट दिया गया है। ऊना, हमीरपुर और शिमला में ऑरेंज अलर्ट और अन्य जिलों में यलो अलर्ट जारी किया गया है। 22 जुलाई को ऑरेंज अलर्ट की चेतावनी 22 जुलाई को मौसम में कुछ राहत मिलने के संकेत हैं। इस दिन चंबा और मंडी जिलों में ऑरेंज अलर्ट रहेगा, जबकि कांगड़ा, कुल्लू और शिमला जिलों में यलो अलर्ट की चेतावनी जारी की गई है। चार में आज सभी शिक्षण संस्थान बंद भारी बारिश के रेड अलर्ट को देखते हुए कांगड़ा, मंडी, सिरमौर और चंबा में जिला प्रशासन ने आज सभी सरकारी और निजी शिक्षण संस्थानों में अवकाश घोषित कर दिया है। छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों से प्रशासन की ओर से जारी निर्देशों का पालन करने की अपील की गई है। मानसून सीजन में नॉर्मल से 16% कम बारिश इस मानसून सीजन में अब तक प्रदेश में सामान्य से 16 प्रतिशत कम बारिश दर्ज की गई है। एक जून से 19 जुलाई तक सामान्य तौर पर 247.1 मिमी वर्षा होती है, जबकि इस बार केवल 207.7 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई है। जिला स्तर पर हमीरपुर में 47 प्रतिशत, लाहौल-स्पीति में 46 प्रतिशत, बिलासपुर में 31 प्रतिशत, मंडी में 29 प्रतिशत और कांगड़ा में 12 प्रतिशत कम बारिश दर्ज हुई है। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि अगले दो दिनों के दौरान कई क्षेत्रों में तेज बारिश के कारण जलभराव, नदियों-नालों का जलस्तर बढ़ने, फ्लैश फ्लड और भूस्खलन जैसी घटनाएं हो सकती हैं। ऐसे में लोगों से सतर्क रहने और प्रशासन द्वारा जारी एडवाइजरी का पालन करने की अपील की गई है। बारिश के बाद तापमान में कमी प्रदेश में बीते 24 घंटे के दौरान हुई बारिश के बाद कई शहरों के तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। चंबा के अधिकतम तापमान में नॉर्मल की तुलना में सबसे ज्यादा 7.6 डिग्री की कमी आई है।